बुधवार, 24 नवंबर 2010

बधाई विकास को बधाई बिहार को

आज बहुत वर्षो बाद बिहार के लोगो पर गर्व करने का दिल चाह रहा है। मै बिहार का ही निवासी हुॅं युवाकाल में बिहार की शिक्षा नीति अराजकता एवं जंगलराज के कारण रोजी रोजगार के कारण ही बिहार छोड़ना पड़ा था लेकिन मेरे दिल मे बिहार कल भी था आज भी है अब भी साल मे दो तीन बार चला ही जाता हुॅं। लेकिन हरबार नराजगी अवश्य रहती थी हर तरफ बेइंतजामी बदहाली कोई कुछ करने वाला नही कहने वाला नहीं। पीछले दो वर्षो मे बिहार संभलता हुआ दिखा था लेकिन पता नही क्यो एक डर था मन में कही जातीवाद  बिहार की विकास पर हावी न हो जाए आज का परिणाम चैकाने वाला ही साबित हुआ लगा बिहार में विकास की आवश्यकता को वहाॅं के हर वर्ग ने सम्मान किया जातीवाद से उठकर विकास की तरफ देखा हैं। वर्षो से बदहाल बिहार की विकास के लिए नीतीश कुमार बधाई के हकदार हैं। हकदार है हर वो व्यक्ति जिसने बिहार के विकास पर जात पात से उठकर अपने कदम बढ़ायें है। नीतीश कुमार जी आप पर बिहार के 85 फीसदी जनता ने भरोसा किया है उम्मीद नही पुरा विश्वास आप आगे बढकर बिहार के स्वर्णीम भविष्य की दिशा तय करेगे।

कोई टिप्पणी नहीं: